फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   CM ordered investigation in Haat village case

हाट गांव मामले में सीएम ने दिया जांच का आदेश

Fri, 08 Oct 2021 06:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
CM ordered investigation in Haat village case
देहरादून में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते परियोजना प्रभावित हाट गांव के ग्रामीण। - फोटो : GOPESHWAR
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विष्णुगाड परियोजना प्रभावित हाट गांव में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जांच का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन को मामले की जांच करने और हाट गांव के प्रभावितों की मांगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में हाट गांव के ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल, दशोली ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष अमित गैरोला, प्रकाश पंत, सुमन कुमार और शरद गैरोला ने देहरादून में मुख्यमंत्री से वार्ता कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री से हुई वार्ता में विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि हाट गांव में मकानों का ध्वस्तीकरण टीएचडीसी की ओर से किया गया, लेकिन ग्रामीणों की मांगों पर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है। कार्रवाई से पहले ग्रामीणों का पक्ष भी सुना जाना चाहिए था। ग्रामीणों ने कहा कि शासन-प्रशासन को कई बार मांगों के संबंध में लिखित रूप से अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। टीएचडीसी और जिला प्रशासन ने एक तरफा कार्रवाई कर ग्रामीणों को पुलिस का भय दिखाकर मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। लोगों के मठ-मंदिरों को भी तहस-नहस किया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने टीएचडीसी के विस्थापन समझौते का विरोध किया था। इस पर ग्रामीणों की सहमति के बिना टीएचडीसी ने गलत समझौता तैयार किया। उन्होंने इसकी भी जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed