फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Shaurya Mahotsav in chamoli CM Dhami declared Chapado Shaheed Mela as state fair

Shaurya Mahotsav: चेपड़ों शहीद मेले को सीएम धामी ने किया राजकीय मेला घोषित, ये घोषणाएं भी की

Wed, 07 Jun 2023 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 07 Jun 2023 04:37 PM IST
सार

जनता इंटर कॉलेज चेपड़ों के मैदान में अशोक चक्र विजेता शहीद भवानीदत्त जोशी की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय शहीद मेले में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि उत्तराखंड के प्रथम अशोक चक्र विजेता योद्धा भवानी दत्त जोशी के परिवार से मिल रहा हूं।

विज्ञापन
Shaurya Mahotsav in chamoli CM Dhami declared Chapado Shaheed Mela as state fair
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चेपड़ों शहीद मेले को राजकीय मेला घोषित करते हुए कहा कि इसका आयोजन अब हर साल होगा। इस दौरान उन्होंने पांच करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और 16 करोड़ के कार्यों का उद्घाटन कर थराली विधानसभा के लिए 17 नई योजनाओं की स्वीकृति भी प्रदान की।

विज्ञापन


जनता इंटर कॉलेज चेपड़ों के मैदान में अशोक चक्र विजेता शहीद भवानीदत्त जोशी की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय शहीद मेले में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि उत्तराखंड के प्रथम अशोक चक्र विजेता योद्धा भवानी दत्त जोशी के परिवार से मिल रहा हूं। कहा, देश की एकता और अखंडता के लिए शहीद भवानी दत्त जोशी ने जिस अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया और आपरेशन ब्लू स्टार को लीड किया ऐसे वीर उत्तराखंड में ही पैदा होते हैं। सीएम ने कारगिल शहीद दीपक चंद्र सती के पिता को भी सम्मानित किया। कहा कि ऐसे महान योद्धा की स्मृति में लगने वाला मेला हर साल आयोजित होना चाहिए और सरकार इसको राजकीय मेला घोषित करती है।
विज्ञापन


सीएम 11 बजे मेला स्थल के पास बने अस्थाई हेलीपैड पर उतरे और अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी के स्मारक पर माल्यार्पण किया। भारतीय सेना के 50 से अधिक जवानों ने बैंड धुन के साथ शस्त्रों का प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला मंगल दल की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पंडाल पर पहुंचकर उन्होंने शहीद भवानी दत्त जोशी की पत्नी वीर नारी विमला जोशी और उनके पुत्र ले. कर्नल डाॅ. हरीश जोशी को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये घोषणाएं भी की
- मुख्यमंत्री ने सीएचसी थराली का उच्चीकरण कर उपजिला चिकित्सालय बनाने की घोषणा की।
- उन्होंने ग्वालदम-बैजनाथ-अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग-चौखुटिया, बैजनाथ बागेश्वर आदि मार्गों का विस्तार और चौड़ीकरण कर इनको चारधाम यात्रा मार्ग से जोड़ने की बात कही।

- मानसखंड कोरिडोर में बधाणगढ़ी, देवराड़ा और कुरूड़ मंदिरों को शामिल करने की स्वीकृति प्रदान की।
- 2026 में होने वाली नंदा राजजात यात्रा के लिए उन्होंने एक वृहद कार्ययोजना बनाने की बात कही।

लोक कलाकारों ने बांधा समा
कार्यक्रम का आगाज लोक गायक वीरू जोशी ने मां नंदा के भजन के साथ की। उसके बाद लोकगायिक कल्पना चौहान ने भी नंदा के गीतों से समा बांध दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ ही जनता भी मंत्रमुग्ध होकर ताली बजाती रही। मेले में 18 विभागों, स्वयं सहायता समूहों, गढ़वाल स्काउट के साथ ही आर्मी के स्टॉल लगे हैं। मौके पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत, विधायक भूपालराम टम्टा, कर्नल एचएस रावत, कर्नल ईश्वर फर्सवाण, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, एसपी प्रमेंद्र डोभाल, एसडीएम रविंद्र जुवांठा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, कविता नेगी, देवी जोशी, पुष्कर शाह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed