{"_id":"64944e47941bc9a5c7035864","slug":"cm-could-not-come-due-to-bad-weather-karnpryag-news-c-5-1-drn1032-183634-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मौसम खराब होने के कारण नहीं आ सके सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मौसम खराब होने के कारण नहीं आ सके सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलासू में चल रही रामकथा में होना था शामिल, संत मोरारी बापू ने राम की बताई महत्ता
सुरभि शोध संस्थान वाराणसी की ओर से चमोली जिले के जिलासू में आयोजित राम कथा में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को आना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण वे नहीं पहुंच सके। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कथा में शामिल होने पहुंचे। बृहस्पतिवार को संत मोरारी बापू ने कथा प्रवचन करते हुए भगवान राम की महिमा बताई और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को सीएम को रामकथा में शामिल होने के लिए आना था। इसके लिए हेलिपैड से लेकर कथा स्थल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मगर मौसम खराब होने के कारण वे नहीं पहुंच सके। दोपहर एक बजे जब सीएम का कार्यक्रम निरस्त हुआ तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कथा में शामिल होने पहुंचे। कथा प्रवचन करते हुए संत मोरारी बापू ने धरती पर गंगा के अवतरण की महत्ता बताई। साथ ही कहा कि जरूरतमंद को शिक्षा और मरीज को दवा देना सबसे बड़ा पुण्य है। किसी का शोषण करना पाप के समान है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, विधायक अनिल नौटियाल व भूपालराम टम्टा, मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली, जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, गजपाल बर्तवाल, पूर्व विधायक मुन्नी शाह और गणेश शाह आदि मौजूद थे।