{"_id":"5829ee2a4f1c1b7b388fe1ba","slug":"close-reading-of-the-veda-hymns-badrinath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ धाम में वेद ऋचाओं का वाचन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ धाम में वेद ऋचाओं का वाचन बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह माह से वेद ऋचाओं से गुंजायमान बदरीनाथ धाम में सोमवार से वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो गया है। तड़के से ही वेद पुस्तक, खड़ग पुस्तक, विष्णु सहस्रनाम और भागवत पुराण की पुस्तकें श्री बदरीनाथ धाम के गर्भगृह में रख दी गई हैं। अब ये धार्मिक पुस्तकें आगामी वर्ष बदरीनाथ के कपाट खुलने पर ही बाहर निकाली जाएंगी। 16 नवंबर तक बदरीनाथ की पूजा वेद ऋचाओं के बिना ही संपन्न होंगी।
विज्ञापन
सोमवार को तड़के बदरीनाथ की अभिषेक पूजा और सामान्य पूजाओं में धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने वेद ऋचाओं का वाचन किया। मंगलवार को बदरीनाथ के कपाट बंद होने के तहत बदरीनाथ मंदिर परिक्रमा स्थल में स्थित लक्ष्मी मंदिर में पूजा के बाद कड़ाई भोग का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन