गोपेश्वर। नगर पंचायत नंदप्रयाग में स्पर्श गंगा के तहत शनिवार को सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव के नेतृत्व में नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों ने नंदप्रयाग बाजार से लेकर संगम स्थल तक सफाई की। डा. हिमानी वैष्णव ने भी स्वयं झाड़ू उठाकर संगम पार्क में सफाई की। इस दौरान स्पर्श गंगा की एक टीम का गठन भी किया गया, जिसमें अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव को संयोजक, सुनील कंडारी को सह संयोजक, पूजा रावत को प्रभारी व विश्वजीत रौतेला को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस मौके पर प्रभाकर कंडेरी, कुंवर कंडारी, महेश रावत, दिनेश भंडारी, कुसुम, मोहित, ललिता रौतेला, कुलदीप, राजू, ओम प्रकाश, प्रकाश सचिन, आनंद, अशोक और चंदन सिंह रावत आदि मौजूद थे। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रघुवीर रॉय ने पर्यावरण मित्र मनोज को सम्मानित किया।