फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Cleanliness campaign launched in Simli and Karnprayag

सिमली व कर्णप्रयाग में स्वच्छता अभियान चलाया

Mon, 28 Sep 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign launched in Simli and Karnprayag
कर्णप्रयाग। सिमली बाजार में युवाओं ने सफाई अभियान चलाकर जनता को जागरूक किया। रविंद्र खंडूड़ी, सुबोध डिमरी, हेमंत डिमरी, गोपी डिमरी आदि ने पैदल पुल से विद्यापीठ होते हुए तटेश्वर मंदिर तक मुख्य मार्ग में उगी गाजर घास व कंटीली झाड़ियां काटीं। वहीं कर्णप्रयाग में अलकनंदा व पिंडर नदियों के संगम पर संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत नदी अधिकार मंच, जल साथी पहल व आदिवासी जन अधिकार मंच की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेकर प्रदूषण से बचाने, स्वच्छ रखने व अविरल बहने के बारे में चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से लगातार ग्लेशियर पिघल रहे हैं जो आने वाले समय में घातक हो सकता है। इस मौके पर साधु संतों सहित दीपक शाह, पंकज शर्मा, जितेंद्र कुमार, रामदयाल, भीम सिंह रावत मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed