{"_id":"5f60efb58ebc3eed065c1443","slug":"cleanliness-campaign-distributed-to-old-age-home-gopeshwar-news-drn3562241189","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धाश्रम में बांटे फल, स्वच्छता अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धाश्रम में बांटे फल, स्वच्छता अभियान चलाया
विज्ञापन
गोपेश्वर में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस सप्ताह पर पौधरोपण करते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त?
- फोटो : GOPESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा संगठन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। मंगलवार को संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट की अध्यक्षता में विभिन्न मोहल्लों में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया गया। गोपेश्वर वृद्धाश्रम में पौधे रोपकर वृद्धजनों को फल वितरित किए गए। वृद्धाश्रम के आसपास सफाई अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम बर्तवाल, योगेंद्र सेमवाल, भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, जिला मीडिया प्रभारी महावीर रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, चंद्रकला खंडूड़ी, नंदी राणा, सरोज कुंवर, उर्मिला नौटियाल, शांति राणा, दीपा तिवारी, पुष्पा पासवान, जिला महामंत्री नवल भट्ट मौजूद थे।
पोखरी में बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक और उद्यान विभाग परिसर में फलदार पौधे रोपे। स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में मरीजों को फल बांटे और स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई किट दी गई।
गुप्तकाशी के कालीमठ घाटी के ग्राम पंचायत कोटमा के शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद देवशाली की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने गांव-गांव जनसंपर्क कर जरूरतमंदों की मदद करने को कहा। जिलाध्यक्ष उनियाल व पूर्व राज्यमंत्री दिनेश बगवाड़ी के साथ कार्यकर्ताओं ने चमोली सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष स्व. मुरलीधर भट्ट के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार का ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
पेयजल स्रोत की सफाई की
चिन्यालीसौड़/नौगांव। भाजपा मंडल अध्यक्ष डा. विजय बडोनी ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इसके तहत पालिका के बड़ेथी वार्ड स्थित सिवाणी पेयजल स्रोत पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में मनोज कोहली, राकेश बडोनी, सुरेश रमोला, संजय कंडियाल, बलवीर रांगड़, खिमानंद बिजल्वाण, वीरपाल पंवार, शुभम पुरषोड़ा, पूर्णानंद बडोनी आदि शामिल हुए। नौगांव में भाजपा जिला महामंत्री सतेंद्र राणा ने सेवा सप्ताह के तहत होने वाले पौधरोपण, स्वच्छता आदि कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ताओं से प्रतिभाग करने को कहा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मीना रावत, मीनाक्षी रौंटा, कमला राणा, बचन चौहान, मुकेश टम्टा, सूरज रावत और पवन नौटियाल मौजूद रहे।
भाजपाइयों ने किया रक्तदान
नई टिहरी। सेवा सप्ताह के तहत भाजपाइयों ने जिला अस्पताल बौराड़ी में स्वैच्छिक रक्तदान किया। पांच लोगों ने ब्लड बैंक में रक्तदान देकर जीवन बचाने का संदेश दिया। मंगलवार को विधायक डा. धन सिंह नेगी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएमएस डा. अमित राय, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, विक्रम सिंह कठैत, उदय रावत, कुसुम चौहान, उर्मिला राणा, धर्म सिंह रावत, नरेश नेगी आदि उपस्थित रहे।