फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Classes going on in rented rooms

किराए के कमरों में चल रहीं कक्षाएं

Sun, 09 Jan 2022 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Classes going on in rented rooms
पोखरी में लावारिस हालत में पड़ा राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान का नवनिर्मित भवन। - फोटो : GOPESHWAR
प्रदेश सरकार के पांच साल पूरे हो गए हैं, लेकिन पोखरी ब्लाक में पॉलीटेक्निक भवन का निर्माण कार्य अभी भी अधूरा पड़ा है। भवन आज भी उसी स्थिति में है जो पांच साल पहले था। स्थिति यह है कि कक्षाएं तो देवर में किराए के कमरों में चल रही हैं जबकि प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए छात्र-छात्राओं को गौचर और श्रीनगर जाना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर पॉलीटेक्निक भवन का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने कहा है कि वर्ष 2013-14 में पोखरी में पॉलीटेक्निक कॉलेज खोला गया। तब देवर में किराए के कमरों में कक्षाएं संचालित होने लगीं। करोड़ों की लागत से उडामांडा के परतोली में नया भवन बनाने का काम शुरू हुआ, लेकिन सरकार बदलने के बाद भवन का काम रुक गया और आज भी भवन उसी स्थिति में है जो पांच साल पहले था। स्थिति यह है कि भवन के चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं। भवन के दरवाजे और खिड़कियां खराब होने लगे हैं। भवन नहीं होने से पॉलीटेक्निक के छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए गौचर और श्रीनगर जाना पड़ रहा है। ज्ञापन भेजने वालों में ब्लॉक प्रमुख प्रीती भंडारी, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सत्येंद्र नेगी, ज्येष्ठ उपप्रमुख पूरण नेगी, कनिष्ठ प्रमुख जयकृत बिष्ट, कुंवर सिंह चौधरी, बलराम नेगी, संतोष चौधरी, देवेंद्र बर्तवाल, मातबर नेगी, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed