फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Choco' retired after 11 years of service

11 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुई ‘चोको’

Sat, 26 Jun 2021 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
'Choco' retired after 11 years of service
12 साल की उम्र में 11 वर्षों तक फर्स्ट बटालियन आईटीबीपी जोशीमठ में सेवाएं देने के बाद चोको (डॉग स्क्वॉड की फीमेल सदस्य) सेवानिवृत्त हो गई। आईटीबीपी के अधिकारियों ने जोशीमठ में ग्रीन कार्पेट पर फूल-मालाओं के साथ चोको को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी। अब चोको 70 प्रतिशत पेंशन के साथ आईटीबीपी के नेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर डॉग्स (एनटीसीडी) पंचकुला में आराम की जिंदगी व्यतीत करेगी।
विज्ञापन

आईटीबीपी डॉग स्क्वॉड की अहम सदस्य फीमेल डॉग चोको की उम्र 12 वर्ष है। वह जोशीमठ में तैनात आईटीबीपी की पहली बटालियन के साथ पिछले 11 साल से सेवाएं दे रहीं थीं। चोको यहां बल के नाइन दल की अहम सदस्य थी और सेवा के दौरान आईटीबीपी के कई नक्सल विरोधी अभियानों का भी हिस्सा रही।
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉड के सदस्य सुरक्षा बलों को कई तरह के भारी जान माल के नुकसान से बचाते हैं। इनकी स्वामिभक्ति और सेवा भाव के चलते डॉग स्क्वॉड के सदस्यों को सेना और आईटीबीपी में पूरा सम्मान दिया जाता है। बाकायदा उन्हें सेवा उपरांत सम्मान के साथ सेवानिवृत्त भी किया जाता है। शुक्रवार को आईटीबीपी जोशीमठ ने चोको का विदाई समारोह आयोजित किया। ग्रीन कार्पेट पर बैठी चोको को आईटीबीपी के अधिकारियों ने फूल मालाएं पहनाईं और सम्मानपूर्वक वाहन में बैठाया। इस दौरान चोको ने भी अधिकारियों के सम्मान में सिर झुकाकर उनका अभिवादन किया। आईटीबीपी के एक अधिकारी ने बताया कि डॉग स्क्वॉड बल के रेस्क्यू मिशन में अहम भूमिका निभाते हैं। देश की सीमाओं की निगेहबानी के साथ ही आपदा के समय में डॉग स्क्वॉड पूरी मुस्तैदी के साथ मिशन को पूरा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed