फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Children's research fair held at Primary School Beradhar

Chamoli News: प्राथमिक विद्यालय बेराधार में लगा बाल शोध मेला

Tue, 11 Nov 2025 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 11 Nov 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
Children's research fair held at Primary School Beradhar
फोटो
विज्ञापन

देवाल। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेराधार में बाल शोध मेले का आयोजन हुआ। मेले में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों की शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रदर्शन किया। बाल शोध मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत ने किया। उन्होंने शिक्षकों से मेलों का आयोजन वृहद स्तर पर करने का सुझाव दिया। इस मौके पर भाषा, गणित, क्राफ्ट स्टाल, पुस्तकालय, बालवाटिका का स्टाल लगाया गया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लोक गीत, नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मुन्ना सानू, प्रधान सुमित्रा देवी, ज्येष्ठ उप प्रमुख दीपक गड़िया, सीआरसी हरीश तोरतियाल, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन धपोला, महामंत्री बलबीर बधानी, आनंद गड़िया, जितेंद्र बिष्ट, रेखा देवी और बादर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद



संस्कृत प्रतियोगिताएं 14 से होंगी
कर्णप्रयाग। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से 17वें संस्कृत स्पर्धा के अंतर्गत ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिताएं 14 एवं 15 नवंबर को होगी जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिता 21 एवं 22 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होगी। गौचर मेले की वजह से कर्णप्रयाग की ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता 16 एवं 17 नवंबर को होगी। चमोली के जिला संयोजक दशरथ कंडवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में संस्कृत नाटक, संस्कृत समूहगान, समूहनृत्य, वाद-विवाद, आशुभाषण, श्लोकोच्चारण सहित छह प्रतियोगिताओं का आयोजन कनिष्ठ तथा वरिष्ठ वर्ग में होगा। जिला संयोजक ने बताया कि कक्षा 6 से स्नातकोत्तर तक के विद्यार्थी इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल राज्य स्तर पर संस्कृत अकादमी हरिद्वार में प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed