नंदासैंण में पर्यावरण संवर्द्धन पर्यटन एवं विकास मेले के दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने मां नंदा राजजात की भव्य झांकी प्रस्तुत की। साथ ही महिला मंगल दलों ने भी लोकगीत और लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान ईको क्लब और जीआईसी देवलकोट के छात्रों ने पर्यावरण रैली निकाली और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत मां नंदा देवी के गीतों और झांकी के साथ शुरू हुआ। स्कूली बच्चों ने परंपरागत वेशभूषा में नंदा देवी की डोली को नौटी से होमकुंड तक ले जाने की यात्रा का सजीव चित्रण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिला मंगल दल किरसाल प्रथम, कफलोड़ी द्वितीय, एरोली तृतीय स्थान पर रहा। मेले में देवभूमि जनकल्याण एवं शिक्षा समिति ने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। खेल प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में अरमान, शौर्य, सागर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। मार्च पास्ट प्रतियोगिता में चौरासैंण, मलेठी और देवलकोट प्रथम रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गैरसैंण शशि, विशिष्ट अतिथि हरिकृष्ण भट्ट, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख गौतम मिंगवाल, राजेश्वरी देवी, मेलाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, सहसचिव अशोक चौधरी, कोषाध्यक्ष केदारदत नैथानी, उपाध्यक्ष सुभाष नौटियाल आदि थे।