{"_id":"615b2d898ebc3e0bbe4f69cc","slug":"children-go-to-school-with-life-in-their-palm-gopeshwar-news-drn392431356","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान हथेली पर लेकर स्कूल जाते हैं बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान हथेली पर लेकर स्कूल जाते हैं बच्चे
विज्ञापन
मठ गुनियाला के बच्चे जान हथेली पर लेकर घर से स्कूल तक का सफर तय करते हैं। बच्चे एक दूसरे का हाथ पकड़कर टूटे पुश्ते और बरसाती गदेरे को पार करते हैं।
पीपलकोटी-मठ गुनियाला मोटर मार्ग का निर्माण पीपलकोटी विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना की कार्यदायी संस्था टीएचडीसी ने कराया था। करीब एक महीने पहले बरसात में यह सड़क टूट गई थी। ग्राम प्रधान झडेता संजय राणा, बेमरू के प्रधान पंकज कुमार, ग्रामीण इंदर सिंह, जगदीश सेमवाल, प्रेम सिंह, सुमन राणा, बंसी प्रसाद, मनोज सिंह, महेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, कुलदीप नेगी, अनिल सिंह आदि का कहना है कि वे कई बार टीएचडीसी और प्रशासन को इस संबंध में अवगत करा चुके हैं। लेकिन समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
उनका कहना है कि ग्रामीणों के साथ ही स्कूली बच्चे भी इस रास्ते से आते-जाते हैं। स्कूल जाने के लिए बच्चे जूते-चप्पल हाथ में लेकर और पत्थरों को पकड़कर किसी तरह से रास्ते को पार करते हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नाला उफान पर आ सकता है। इससे हर समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है।