{"_id":"60084fce8ebc3e31c47123cd","slug":"chief-engineer-of-lonvi-inspects-the-bridges-under-construction-gopeshwar-news-drn368325844","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि के चीफ इंजीनियर ने किया निर्माणाधीन पुलों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि के चीफ इंजीनियर ने किया निर्माणाधीन पुलों का निरीक्षण
विज्ञापन
लोनिवि के चीफ इंजीनियर (गढ़वाल) अयाज अहमद ने सिमली-डिम्मर, आमसोड़-सेरागाड़ और आदिबदरी-कांसुवा निर्माणाधीन मोटर पुलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों को गुणवत्तापरक कार्य कर समय पर निर्माणाधीन मोटर पुलों का काम पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि विभाग के अधीनस्थ सभी मोटर मार्गों का समय-समय पर निरीक्षण करें। बदहाल सड़कों को जल्द दुरुस्त कराएं। इस मौके पर लोनिवि गौचर के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार, सहायक अभियंता एमएस रावत और अवर अभियंता सुदर्शन सिंह राणा मौजूद रहे। संवाद
सहायक अभियंता के स्थानांतरण की मांग
पोखरी। लोनिवि के सहायक अभियंता के स्थानांतरण की मांग को लेकर ठेकेदार यूनियन ने चीफ इंजीनियर अयाज अहमद को ज्ञापन सौंपा। ठेकेदारों का कहना है कि सहायक अभियंता का व्यवहार ठीक नहीं होने के कारण उनके साथ काम करना संभव नहीं है। यदि जल्द मांग पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वह फिर से आंदोलन शुरू कर देंगे। चीफ इंजीनियर ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में यूनियन के अध्यक्ष रणवीर भंडारी, महावीर बासकड़ी, संतू नेगी, सत्येंद्र नेगी, दिलवर सिंह और अवधेश सिंह आदि शामिल थे।