एसजीआरआर कर्णप्रयाग (जयकंडी) का सीबीएसई कक्षा-10 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य बी.बी. डोभाल ने कहा कि चारु भट्ट ने 94.8 % अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि रिया कंडवाल 93.8 % अंक प्राप्त कर दूसरे व ईशांत डिमरी 93.6 % अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।
आदित्य रावत व मांडवी रावत ने 92.2, अंजुल सती व आयुष गिरि ने 89.6, पीयूष पंत ने 89, पलाक्षी रावत 89.2, प्रियांशु कठैत ने 88.2, अभिनव कुमार ने 87.2 प्रतिशत व मयंक बिष्ट व वैष्णवी मैखुरी ने 85.4, प्रसून गैरोला व अंजलि रावत ने 84.6, ऋषभ नेगी ने 84.2, आयुष कुमार शाह व अखिलेश रतूड़ी ने 82.8, शलिनी नेगी ने 82.6, ऋषभ मिंगवाल ने 81 व प्रिया मैखुरी ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कहा कि विद्यालय के 60 में से 44 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। चेयरमेन देवेंद्र दास महाराज तथा प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों, छात्र छात्राओं व अभिभावकों को शुभकामनाएं व बधाई दी।