{"_id":"8277ee40a4bd44e2fb55f47b5c531234","slug":"chamoli-win-the-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 आयु वर्ग में चमोली बना सिरमौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 आयु वर्ग में चमोली बना सिरमौर
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Tue, 03 Nov 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16वें राज्य स्तरीय विद्यालयी बालिका वालीबाल प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्ग में चमोली, देहरादून और अल्मोड़ा की टीमें विजेता रही। प्रतियोगिता में सात जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
तीन दिनों तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में चली बालिका वर्ग वालीबाल प्रतियोगिता के अंडर 14 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में चमोली ने उद्यमसिंहनगर की टीम को 15-25, 25-23 और 25-18 अंकों से पराजित किया। इसमें देहरादून की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर 17 आयु वर्ग में देहरादून की टीम ने लगातार दो सैट 25-14, 26-24 में चमोली को पराजित किया। इस रोमांचक मुकाबले में अल्मोड़ा तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
अंडर 19 आयु वर्ग का फाइनल मुकाबला शाम तीन बजे से शुरू हुआ। इसमें अल्मोड़ा और चमोली की टीमों के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें अल्मोड़ा ने तीन सेटों 25-11, 25-21 और 26-24 से चमोली को पराजित कर दिया। बेस्ट ऑफ फाइव में अल्मोड़ा ने 3-0 से जीत दर्ज की। इस वर्ग में चमोली उपविजेता रहा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के तीनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को नेशनल पब्लिक स्कूल, गुरु रामराय और श्री रामचंद्र भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर की ओर से ट्राफी प्रदान की गई। मैच के निर्णायकों में अनूप रावत, योगेंद्र बर्त्वाल, गोपाल बिष्ट, शैलेंद्र पंवार, कमल किशोर, दीपक डंगवाल, पृथ्वी रावत, रघुनाथ बुटोला, जयदीप, रमेश पंखोली और नवीन आदि शामिल थे।
प्रतियोगिता का समापन खंड शिक्षा अधिकारी एमएस मोल्फा ने किया। इस अवसर पर उपखंड शिक्षा अधिकारी चारु अग्रवाल, खेल संयोजक एसएस झिंक्वाण, जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत, खेल समन्वयक केसी पंत, केके डिमरी, देवी प्रसाद भट्ट, एके सिंह और केएस रावत आदि मौजूद थे।