{"_id":"61dd955cf0abbb6d2b0710a7","slug":"chamoli-vehicles-of-tourists-stuck-on-auli-road-for-the-second-day-vehicles-are-unable-to-move-on-frozen-snow","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली: औली मार्ग पर दूसरे दिन भी फंसे रहे पर्यटकों के वाहन, जमी बर्फ पर नहीं चल पा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: औली मार्ग पर दूसरे दिन भी फंसे रहे पर्यटकों के वाहन, जमी बर्फ पर नहीं चल पा रहे
Tue, 11 Jan 2022 09:09 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 11 Jan 2022 09:09 PM IST
सार
औली में तीन दिनों तक लगातार बर्फबारी हुई, जिससे मार्ग पर बर्फ जमी है। बर्फ जमने के साथ ही उसके ऊपर पाला भी जम गया है, जिससे मार्ग बहुत फिसलन भरा बना है। टीवी टावर से ऊपर मार्ग बहुत ही खतरनाक बना है।
विज्ञापन
चमोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औली-जोशीमठ मोटर मार्ग पर दूसरे दिन भी वाहनों का संचालन नहीं हो पाया। बर्फबारी के कारण पर्यटकों के वाहन जगह-जगह फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
औली में तीन दिनों तक लगातार बर्फबारी हुई, जिससे मार्ग पर बर्फ जमी है। बर्फ जमने के साथ ही उसके ऊपर पाला भी जम गया है, जिससे मार्ग बहुत फिसलन भरा बना है। टीवी टावर से ऊपर मार्ग बहुत ही खतरनाक बना है। औली घूमने आए पर्यटकों के वाहन मंगलवार को भी औली से नीचे नहीं आ पाए। कई वाहन बर्फ में जगह-जगह फंसे हुए हैं। ऐसे में पर्यटक वाहन छोड़कर पैदल ही जोशीमठ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि मार्ग खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द मार्ग से बर्फ हटाकर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।