फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli's remote health centers got 32 new doctors

चमोली के दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों को मिले 32 नए डॉक्टर

Mon, 13 Jun 2022 07:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
Chamoli's remote health centers got 32 new doctors
लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे चमोली जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को नए डॉक्टर मिल गए हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य निदेशालय को 39 डॉक्टरों की डिमांड भेजी थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग को 32 डॉक्टर मिले हैं। अब ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को अपने गांवों में ही प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल जाएंगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसपी कुड़ियाल ने बताया कि उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में पांच, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलना, घांघरिया, कुराड़, उर्गम, माइथान, जैन बिष्ट, देवाल, नारायणबगड़, नंदानगर और गौचर में एक-एक डॉक्टर भेजे गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में तीन डॉक्टर भेजे गए हैं। अब यहां चिकित्सकों की संख्या 11 हो गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदप्रयाग, हापला, रौता, चमोली, पीपलकोटी, स्यूण बैमरु, मंडल और देवलकोट में एक-एक डॉक्टर भेजे गए हैं। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भी दो नए चिकित्सकों की तैनाती की गई है। सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल ने बताया कि बदरीनाथ धाम में दो और हेमकुंड साहिब के मुख्य यात्रा पड़ाव घांघरिया में भी दो चिकित्सक तैनात कर दिए गए हैं। इससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को निश्चित रूप से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed