फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli's Babita Negi in Sanskrit competition

संस्कृतगान प्रतियोगिता में चमोली की बबीता नेगी प्रथम

Sat, 05 Sep 2020 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Chamoli's Babita Negi in Sanskrit competition
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से आयोजित ऑनलाइन संस्कृत गान प्रतियोगिता में जीजीआईसी नारायणबगड़ की बबीता नेगी ने चमोली जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कुशवर भंडारी ने बताया कि राज्य के 13 जिलों में संस्कृत मास महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय अंतरराज्यीय संस्कृतगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के लिए एकल सुभाषितम, गीताश्लोक, स्त्रोतम, गीत वंदना, संस्कृतगानम में टास्क दिए गए थे। चमोली जिले से 90 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कराया था। बबीता नेगी ने शिव स्त्रोतम की प्रस्तुति देकर 176 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिपाल नेगी, रणवीर रावत, पुष्पा कनवासी, यशपाल नेगी, दलीप नेगी, सुदर्शन कनेरी, देवेंद्र कोहली, विजय कोठियाल, मनमोहन सिंह ने बबीता को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed