फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli police engaged in investigation of QR code

Chamoli News: बदरीनाथ में लगाए गए क्यूआर कोड की छानबीन में जुटी चमोली पुलिस

Mon, 08 May 2023 09:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 09:29 PM IST
विज्ञापन
Chamoli police engaged in investigation of QR code
पेटीएम व बीकेटीसी के अधिकारियों से पूछताछ के लिए टीम देहरादून रवाना
विज्ञापन




एक मई को बीकेटीसी के प्रभारी अधिकारी ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा

बदरीनाथ धाम में पेटीएम क्यूआर कोड लगाए जाने के मामले की पुलिस प्रशासन ने छानबीन शुरू कर दी है। पेटीएम व बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के तत्कालीन अधिकारियों से पूछताछ करने के लिए चमोली पुलिस देहरादून रवाना हो गई है। पुलिस यह खंगालने में जुटी है कि आखिर बदरीनाथ में लगाए क्यूआर कोड किस खाते से जुड़े हैं और किसके कहने पर क्यूआर कोड लगाए गए थे। फिलहाल धाम में लगे क्यूआर कोड के स्टैंड को हटा दिया गया है।

दान के लिए बदरीनाथ धाम में पहली बार इस सीजन में पेटीएम के क्यूआर कोड के स्टैंड लगाए गए। बदरीनाथ मंदिर परिसर के सिंहद्वार और निकासी गेट पर क्यूआर कोड लगाए गए। इस पर आपत्ति दर्ज करते हुए बीकेटीसी के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर बदरीनाथ कोतवाली पुलिस ने एक मई को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मामले में पेटीएम के अधिकारियों से भी पूछताछ की गई। पेटीएम से वर्ष 2017 में हुए बीकेटीसी के साथ समझौते की पूरी डिटेल भी मांगी गई है। साथ ही क्यूआर कोड से जुड़े बैंक खाते के नंबर भी ढूंढे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीकेटीसी के तत्कालीन अधिकारियों से पूछताछ के लिए पुलिस की एक टीम देहरादून भेज दी गई है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की ओर से दिए जाने वाले डिजिटल दान के लिए वर्ष 2017 में पेटीएम और बीकेटीसी की तत्कालीन समिति में करार हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed