फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli players won 11 gold medals in state level athletics

Chamoli News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में चमोली के खिलाड़ियों ने जीते 11 स्वर्ण पदक

Mon, 30 Oct 2023 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 30 Oct 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Chamoli players won 11 gold medals in state level athletics
देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिडा प्रतियोगिता में चमोली के विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत ​शिक्षा
28 से 30 अक्तूबर तक देहरादून में हुआ था आयोजन
विज्ञापन

अलग-अलग प्रतियोगिताओं में कुल 37 पदक हासिल किए

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। देहरादून में हुई राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चमोली जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। चमोली जिले के खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण के साथ कुल 37 पदक हासिल किए।
चमोली जिले के विद्यालयी खेलों के मीडिया प्रभारी पृथ्वी रावत ने बताया कि राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 28 से 30 अक्तूबर तक देहरादून में हुई जिसमें चमोली ने 11 स्वर्ण, आठ रजत और 18 कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिताओं में तीन हजार मीटर की अंडर 17 बालिका वर्ग में जीआईसी डुुंग्री मैकोट की टैमी और तीन हजार मीटर की वॉक रेस में जीआईसी बैरांगना की ईशा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर 19 आयु वर्ग की चार गुना 400 मीटर रिले दौड़ में जीआईसी रोहिड़ा की सपना, जूनियर हाईस्कूल बूंगा नैणी की नीलम, जीआईसी बैरांगना की ईशा बत्र्वाल, जीजीआईसी गोपेश्वर की नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर 17 आयु बालिका वर्ग की चार गुना 400 मीटर रिले दौड़ में जीआईसी डुंग्री मैकोट की टैमी, जीआईसी ग्वालदम ईशिका, जीआईसी सिदोली की अनंतिका और जीआईसी लाटूगैर की आस्था प्रथम स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग की अंडर 19 भाला फेंक में जीआईसी देवाल के दीपक कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। मार्च पास्ट में भी चमोली जिला प्रथम स्थान पर रहा। वहीं भाला फेंक में आदर्श और वाक रेस में अमन ने रजत पदक जीता। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला, जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर रावत, गोपाल बिष्ट, केसी पंत, कमल चौहान आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed