फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli: Highway work stopped due to rain, water filled in playground

चमोली : बारिश से हाईवे का काम रुका, खेल मैदान में भरा पानी

Thu, 10 Apr 2025 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 10 Apr 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Chamoli: Highway work stopped due to rain, water filled in playground
फोटो
विज्ञापन



ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब रहा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई तो निचले क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। तेज बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर चल रहा काम रुक गया है। गोपेश्वर खेल मैदान में पानी भरने से यहां ट्रैक के सुधारीकरण का कार्य भी प्रभावित हो गया है।
बृहस्पतिवार को सुबह मौसम सामान्य रहा, लेकिन दोपहर दो बजे से निचले क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। मौसम में अचानक आए बदलाव से ठंडक बढ़ गई है। लोगों ने गर्म कपड़े फिर से बाहर निकाल दिए हैं। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई जो देर शाम तक भी जारी रही।
विज्ञापन


इंसेट

आधे घंटे की ओलावृष्टि से नकदी फसलों को नुकसान

गोपेश्वर। मंडल घाटी के साथ ही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बारिश के साथ करीब आधा घंटे तक ओलावृष्टि हुई, जिससे नकदी फसलों को भारी नुकसान हुआ। आम के पेड़ों पर लगे बौर झड़ गए हैं। अखरोट, आडू, पोलम, संतरा, कद्दू, लहसून, प्याज, खीरा आदि फसलों के नुकसान हुआ है। प्रगतिशील किसान भगत कन्याल का कहना है कि करीब आधे घंटे की ओलावृष्टि ने फसलों के बरबाद कर दिया है। बेल वाली सब्जियों के पौधे भी नष्ट हो गए हैं। उन्होंने उद्यान विभाग से फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed