फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli: Foli to Auli road closed, tourists climbing on foot, pwd did not start work to open the road

चमोली: पाले से औली मार्ग बंद, पैदल चढ़ाई चढ़ रहे पर्यटक, सड़क खोलने के लिए पीडब्ल्यूडी ने शुरू नहीं किया काम

Tue, 28 Dec 2021 12:28 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 28 Dec 2021 12:28 AM IST
सार

रविवार शाम को औली में बर्फबारी होने से जोशीमठ-औली मार्ग पर जबरदस्त पाला जम गया है, जिससे मार्ग पर वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में औली से पहले तीन किमी नीचे से वाहनों की कतार लगी हुई है।

विज्ञापन
Chamoli: Foli to Auli road closed, tourists climbing on foot, pwd did not start work to open the road
औली पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाला गिरने से औली सड़क तीन किमी पहले ही बंद हो गई है, जिससे पर्यटकों को तीन किलोमीटर पैदल चढ़ाई चढ़कर औली पहुंचना पड़ रहा है। उधर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मार्ग खोलने के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं किए हैं, जिससे फिलहाल मार्ग खुलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार शाम को औली में बर्फबारी होने से जोशीमठ-औली मार्ग पर जबरदस्त पाला जम गया है, जिससे मार्ग पर वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में औली से पहले तीन किमी नीचे से वाहनों की कतार लगी हुई है। औली जाने के लिए पर्यटकों को खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ रही है, जबकि वहां से लौटने वाले पाले में नीचे उतरते हुए फिसल रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश से आए पर्यटक तुषार का कहना है कि औली मार्ग जगह-जगह बंद होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को मार्ग खुलवाने के लिए प्रयास करने चाहिए। दरअसल वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक औली आए थे। रविवार को हुई बर्फबारी का पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया, लेकिन सोमवार को वापस जाते समय उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं पीडब्ल्यूडी की ओर से मार्ग खोलने के लिए अभी तक कुछ भी नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed