फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli and Rudraprayag's post offices have been facing shortage of postmen for a long time.

लंबे समय से डाकिया की कमी से जूझ रहे चमोली और रुद्रप्रयाग के डाकखाने

Tue, 03 May 2022 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Chamoli and Rudraprayag's post offices have been facing shortage of postmen for a long time.
चमोली और रुद्रप्रयाग जिले कई दुर्गम गांव आज भी मोबाइल सेवा से महरूम हैं। इन गांवों की संचार व्यवस्था आज भी डाक विभाग के भरोसे हैं। लेकिन लंबे समय से विभाग डाकियों की कमी से जूझ रहा है। विभाग में डाकिया के 127 पद रिक्त पड़े हैं। स्थिति यह है कि एक डाकिया तीन-तीन गांवों में डाक और मनीऑर्डर के लेन-देन का जिम्मा संभाल रहा है। ऐसे में यहां समय से डाक भी नहीं बंट पा रही है।
विज्ञापन

चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में 392 डाकघर हैं, जिनमें से 127 डाकघरों में ग्रामीण डाक सेवकों के पद खाली हैं। केंद्र सरकार के अधीन होने के कारण डाक विभाग में आज भी नियुक्तियां अखिल भारतीय स्तर पर होती हैं, जिससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में डाकिया की नियुक्ति नहीं हो पाती है। चमोली जिले के कई डाकघरों में तेलंगाना, बिहार, यूपी, हरियाणा के युवा डाकिया के पद पर नियुक्त हैं, लेकिन दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण वे ज्वाइनिंग नहीं दे पाते हैं, जिससे डाकिया के पद रिक्त पड़े रहते हैं। स्थिति यह है कि जिले के गोविंदघाट और सलूड़ डुंग्रा ग्रामीण पोस्ट ऑफिस में तेलंगाना का व्यक्ति डाकिया का जिम्मा संभाले हुए है।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक एचसी उपाध्याय ने बताया कि 127 डाकघरों में डाकिया के पद रिक्त चल रहे हैं। बजट न होने के कारण संविदा पर भी डाकिए की नियुक्ति नहीं कर पा रहे हैं। सीमित कर्मचारियों से ही डाक लेने का काम लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर डाकिया की नियुक्ति की जाती है, जिससे सीमांत क्षेत्रों में डाकिया के पद खाली रह जाते हैं। अब डाकिए के पदों पर भर्ती प्रक्रिया में एक अभ्यर्थी की ओर से एक ही डिवीजन के लिए आवेदन करने का प्राविधान बना लिया गया है, जिसके बाद अब जनपद को डाकिया मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed