{"_id":"cdfc58c9aaf7b4d8dfc7b7bebcc7f017","slug":"chamoli-and-dehradun-win-the-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर 14 आयु वर्ग में चमोली-देहरादून की टीमें जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर 14 आयु वर्ग में चमोली-देहरादून की टीमें जीतीं
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Mon, 02 Nov 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय विद्यालयी बालिका वालीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को विभिन्न आयु वर्गों में 11 मैच खेले गए। अंडर 19 वर्ग में पहला मैच चमोली और नैनीताल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें चमोली की टीम ने 25-14 और 25-12 के दो सेटों में जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता के तहत दूसरा मैच अल्मोड़ा और देहरादून के बीच खेला गया, जिसमें अल्मोड़ा ने 25-16 व 25-08 से जीत दर्ज की।
नैनीताल और पौड़ी की टीमों के बीच हुए मैच में नैनीताल की टीम ने 26-24 व 25-17 से जीत दर्ज की। देहरादून व टिहरी की टीमों के बीच हुए मैच में देहरादून 25-20 व 25-22 से जीता। चमोली-अल्मोड़ा की टीमों के बीच हुए पांचवें मुकाबले में अल्मोड़ा की टीम ने 25-20 व 25-16 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
छठवें मैच में टिहरी ने पौड़ी को 25-25, 25-16 व 25-22 के तीन सेटों में पराजित किया। अंडर 17 वर्ग में चमोली और टिहरी की टीमों के बीच हुए मैच में चमोली की टीम ने 25-04, 25-04 के दो सेटों में पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
देहरादून और टिहरी की टीमों के बीच खेले गए दूसरे मैच में देहरादून 25-12, 25-15 से जीती। चमोली और देहरादून में देहरादून की टीम ने 25-21, 30-28 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर 14 वर्ग में चमोली और टिहरी के बीच हुए मुकाबले में चमोली ने 25-20, 25-08 सेटों में मैच जीत लिया। दूसरा मैच देहरादून व यूएस नगर के बीच खेला गया, जिसमें देहरादून ने 13-25, 25-23 व 25-23 अंकों से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
खेल समन्वयक केसी पंत, गोपाल बिष्ट, पृथ्वी सिंह, लता झिंक्वाण, ममता बिष्ट, सीमा रावत, योगेंद्र बर्त्वाल, अजय कप्रवाण, अजय फर्स्वाण, दीपक तिवारी, कमल किशोर चौहान और अजीत नेगी आदि मौजूद थे।