{"_id":"65cf362759163d3a6a060f19","slug":"chamoli-9177-students-will-appear-in-the-board-exams-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-104591-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चमोली में 106 और रुद्रप्रयाग में 67 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चमोली में 106 और रुद्रप्रयाग में 67 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा
Fri, 16 Feb 2024 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 16 Feb 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
27 से होनी हैं परीक्षाएं, शिक्षा विभाग ने तैयारियां कीं पूरी
चमोली में 9,177 और रुद्रप्रयाग में 6700 से अधिक छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। आगामी 27 फरवरी से परीक्षाएं होंगी। चमोली जिले में 106 केंद्रों पर 9,177 और रुद्रप्रयाग में 67 केंद्रों पर 6700 से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। चमोली में 17 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
चमोली जिले में इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 9,177 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जीआईसी गडोरा और नैनीसैंण में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होने के कारण इन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र से हटा दिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने बताया कि हाईस्कूल में 5057 और इंटरमीडिएट में 4120 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए उड़नदस्तों का गठन कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन को लिखा गया है।
वहीं रुद्रप्रयाग जिले में 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां हाईस्कूल और इंटर में 6700 से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। सीईओ परमेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की दायरे में 27 फरवरी से 16 मार्च तक धारा-144 प्रभावी रहेगी। सभी केंद्रों में जरूरी सुविधाएं मुहैया कर दी गई हैं।
विज्ञापन
पौड़ी : जिले में नहीं कोई भी संवेदनशील केंद्र
पौड़ी। बोर्ड परीक्षाओं में इस बार पौड़ी जिले से 13,463 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे। शिक्षा विभाग ने पूरे जिले में 129 परीक्षा केंद्र बनाएं हैं। यह पहला मौका है जब जिले में कोई भी संवेदनशील परीक्षा केंद्र नहीं है। हाईस्कूल में 6983 संस्थागत व 199 व्यक्तिगत जबकि इंटरमीडिएट में 5939 संस्थागत व 342 व्यक्तिगत छात्र परीक्षा देंगे। वहीं थलीसैंण ब्लॉक के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवीधार एकमात्र एकल परीक्षा केंद्र होगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी डीएस गौड़ ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सभी संबंधित अफसरों व शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। जीआईसी कोटद्वार, जीजीआईसी पौड़ी व श्रीनगर में मूल्यांकन किया जाएगा।