फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   challan of 33 vehicles and fine of Rs 40,300 collected

Chamoli News: 33 वाहनों के चालान कर 40,300 जुर्माना वसूला

Thu, 21 Nov 2024 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 21 Nov 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
challan of 33 vehicles and fine of Rs 40,300 collected
गोपेश्वर/थराली। गोपेश्वर और थराली में चेकिंग अभियान चलाकर 33 वाहनों के चालान कर 40,300 जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने बदरीनाथ हाईवे पर विभिन्न जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया और तेज रफतार, ओवर लोडिंग सहित अन्य मामले में 15 वाहनों के चालान कर 4300 रुपये का जुर्माना वसूला। यातायात उपनिरीक्षक दिगंबर उनियाल ने बताया कि नियम विरुद्ध चलने वाले वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। वहीं थराली में परिवहन कर अधिकारी कर्णप्रयाग और उपजिलाधिकारी थराली ने देवाल-थराली, ग्वालदम-थराली और थराली-घाट मार्ग पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 18 के चालान किए और 36,000 रुपये जुर्माना लगाया। बिना रिफलेक्टर, प्रदूषण और बिना फिटनेस के दो-दो वाहनों से 16000 रुपये जुर्माना वसूला। जबकि अन्य कारणों से भी चालान किए गए। एसडीएम कमलेश मेहता ने बताया जो भी मोटर वाहन नियमों का पालन नहीं करेगा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed