{"_id":"578d06814f1c1b9432c4bea8","slug":"central-school-of-buttress-razed-major-disaster-averted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल स्कूल का पुश्ता ढहा, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल स्कूल का पुश्ता ढहा, बड़ा हादसा टला
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Mon, 18 Jul 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीबीपी कैंप क्षेत्र स्थित केंद्रीय विद्यालय भवन के प्रांगण का पुश्ता करीब बीस मीटर तक ढह गया। घटना रात करीब ढाई बजे के वक्त होने से बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन पुश्ते के नीचे पार्किंग में खड़े ग्यारह वाहन (आठ बाइक और तीन कार) मलबे में दब गए।
विज्ञापन
सोमवार को विद्यालय के प्राचार्य टीपीएस आर्य स्कूल पहुंचे तो उन्होंने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों के साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और आईटीबीपी के जवानों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
पुश्ता टूटने से केंद्रीय विद्यालय के मुख्य भवन को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। प्राचार्य का कहना है कि तीन दिनों तक रही भारी बारिश के कारण पुश्ते में पानी भर गया था, जिससे यह रात को ढह गया। शनिवार को विद्यालय के छात्र इसी प्रांगण में खेल रहे थे। रविवार रात हुई इस घटना से बड़ा हादसा टल गया है।
विज्ञापन
पहली बरसात भी नहीं झेल पाया पुश्ता
आईटीबीपी कैंपस में स्थित केंद्रीय विद्यालय भवन और विद्यालय प्रांगण के पुश्ते का निर्माण कार्य पिछले वर्ष मई माह में पूर्ण हुआ था। सीपीडब्ल्यूडी ने करोड़ों रुपयों की लागत से साठ मीटर लंबा यह पुश्ता बनाया था जो एक बरसात भी नहीं झेल पाया।
पुश्ता ढहने से कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुश्ता ढहने से यहां पत्थरों के साथ मिट्टी और रेत बिखरी पड़ी है। हालांकि केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य ने पुश्ता ढहने की वजह तीन दिनों तक रही लगातार बारिश को बताया है।