फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Celebration of freedom faded for the first time in Niti Valley

नीती घाटी में पहली बार फीका रहा जश्न ए आजादी का समारोह

Mon, 16 Aug 2021 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Celebration of freedom faded for the first time in Niti Valley
पहली बार चीन सीमा के अंतिम गांव नीती में जश्न ए आजादी का समारोह फीका रहा। जोशीमठ-मलारी हाईवे के तमक गांव के पास बंद होने से घाटी के दुंपुधार में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बेहद सूक्ष्म रूप में आयोजित हुआ। यहां सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ कुछ ही ग्रामीणों ने तिरंगा फहराया और मिष्ठान वितरित किया। दुंपुधार में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम सुरांईथोटा में आयोजित किए गए।
विज्ञापन

नीती घाटी में भोटिया जनजाति के ग्रामीण स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाते हैं। इस बार भी आजादी के जश्न को मनाने के लिए ग्रामीणों की पूरी तैयारी थी, लेकिन 11 अगस्त से तमक गांव के समीप चट्टान से हुए भूस्खलन से हाईवे बाधित हो गया। चट्टान से रुक-रुककर पत्थरों के छिटकने का सिलसिला जारी रहा, जिस कारण ग्रामीण नीती घाटी नहीं जा पाए। 14 अगस्त को समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी और पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी भी तमक गांव से आगे नहीं जा पाए, जिस कारण स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम सुरांईथोटा बाजार में आयोजित किया गया। अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के महामंत्री दीवान सिंह खाती और भलगांव के ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला ने कहा कि हाईवे बंद होने के कारण पहली बार दुंपुधार में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम सूक्ष्म रूप से आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed