फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Celebrated the Pattabhishek Divasotsav of Acharya Totacharya Maharaj

आचार्य तोटकाचार्य महाराज का पट्टाभिषेक दिवसोत्सव मनाया

Thu, 28 Jan 2021 08:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the Pattabhishek Divasotsav of Acharya Totacharya Maharaj
ज्योतिष्पीठ के प्रथम आचार्य तोटकाचार्य जी महाराज का पट्टाभिषेक दिवसोत्सव बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ज्योतिर्मठ के आराध्य देव चंद्रमौलीश्वर महादेव का वेद मंत्रोच्चारण से महाभिषेक किया गया और तोटकाचार्य जी महाराज का महाशृंगार किया गया। इसके बाद मां भगवती राजराजेश्वरी त्रिपुरसुंदरी जी की महाआरती की गई। संतों की ओर से ज्योतिष्पीठाधीश्वर व द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की चरण पादुका की पूजा की गई। शंकराचार्य जी महाराज के प्रतिनिधि 1008 स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के दिशा निर्देशन में हुए कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन भी किए।
विज्ञापन

वेद विद्यालय का हुआ शुभारंभ
जोशीमठ। काशी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के आचार्य भुवन चंद्र उनियाल की ओर से ज्योतिष्पीठ में बृहस्पतिवार से वेद विद्यालय में अध्यापन कार्य शुरू किया गया। विद्यालय में पांच स्थानीय छात्रों ने भी दाखिला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed