फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Caution: Phone hacked with challan PDF file, Rs 40,000 withdrawn from account

सावधानी : चालान की पीडीएफ फाइल से फोन हैक, खाते से गए 40 हजार

Thu, 29 Jan 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 29 Jan 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Caution: Phone hacked with challan PDF file, Rs 40,000 withdrawn from account
दोस्त के नंबर से आए एक चालान ने युवक का बैंक खाता किया खाली, दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। साइबर ठगों ने ठगी का एक नया तरीका अपनाते हुए एक युवक के बैंक खाते से 40,000 ठग लिए। ठगों ने पहले युवक के दोस्त का मोबाइल हैक किया और फिर उसके नंबर से चालान की एक पीडीएफ फाइल भेजकर युवक का फोन कंट्रोल में ले लिया। सिम बंद होने और यूपीआई काम न करने पर जब युवक ने नेट बैंकिंग चेक की तब उसे इस ठगी का पता चला। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
बीते 21 जनवरी को युवक के व्हाट्सएप नंबर पर उसके एक दोस्त के नंबर से मैसेज आया। इसमें एक पीडीएफ फाइल थी जिस पर चालान लिखा हुआ था। युवक को लगा कि दोस्त ने कोई चालान भेजा है इसलिए उसने फाइल खोल दी। कुछ समय बाद उसी दोस्त का मैसेज आया कि वह पीडीएफ फाइल न खोलें। इसके बाद युवक ने उसे डिलीट भी कर दिया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। युवक का फोन हैक हो गया था। युवक के फोन पर लगातार अपडेट और लॉगिन के लिंक आने लगे। गलती से एक लिंक पर क्लिक होते ही युवक का व्हाट्सएप भी बंद हो गया। इसके बाद उसने काम चलाने के लिए व्हाट्सएप बिजनेस का सहारा लिया। इसके बाद 25 जनवरी को युवक का सिम कार्ड भी अचानक बंद हो गया। युवक ने इसे तकनीकी खराबी समझकर दूसरा सिम ले लिया। इसके बाद युवक का मोबाइल रिचार्ज खत्म हुआ तो उसने यूपीआई के जरिये ऑनलाइन रिचार्ज करने की कोशिश की लेकिन ट्रांजेक्शन फेल होने लगा। जब उसने नेट बैंकिंग के जरिये अपना अकाउंट स्टेटमेंट चेक किया तो उसके होश उड़ गए। ठगों ने अलग-अलग बारी में 5-5 हजार रुपये करके कुल 40,000 निकाल लिए थे और एक बार तो 200 रुपये भी कटे थे। धोखाधड़ी का अहसास होते ही युवक ने तुरंत कस्टमर केयर पर फोन कर बैंक खाता बंद कराया और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


कोट
साइबर ठगी होने पर तुरंत टोल फ्री नंबर 1903 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद साइबर एक्सपर्ट शिकायत की जांच करते है। लोगों को साइबर अपराध से बचने के लिए पुलिस भी लगातार जागरूक कर रही है। लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए। अनजान लिंक पर कभी क्लिक ना करें। अब मामले की जांच साइबर टीम कर रही है। - मानवेंद्र गुंसाई, प्रभारी थानाध्यक्ष कर्णप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed