{"_id":"08b44de4839969fff1605cfe1d96ae4c","slug":"case-against-bjp-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने भाजपा विधायकों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने भाजपा विधायकों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Thu, 05 Nov 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरसैंण की प्रमुख सुमति बिष्ट और अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने थाने में भाजपा विधायकों के खिलाफ अभद्रता, गालीगलौच का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है, जिसकी जांच पुलिस अधीक्षक ने थाना इंचार्ज गैरसैंण कुंदनराम को सौंपी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकार्डिंग की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान तीन नवंबर को सदन में हंगामे के बाद सदन के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भाजपा विधायक उलझ पड़े थे।
बताया जा रहा है कि इस दौरान भाजपा के विधायक राजकुमार ठुकराल ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अभद्रता की, जिसके विरोध में कांग्रेसियाें ने विधानसभा के बाहर धरना दिया और मुख्य बाजार में भाजपा विधायक का पुतला भी फूंका। इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद एसपी सुनील कुमार मीणा के निर्देश पर गैरसैंण थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
एसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि मामले में जांच अधिकारी गैरसैंण थाना इंचार्ज कुंदन राम को बनाया गया है। एसओ कुंदनराम ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकार्डिंग भी खंगाली जा रही है। जल्द मामले की जांच पूरी की जाएगी।
विज्ञापन