फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Car fell on the banks of Pindar river, driver injured

पिंडर नदी किनारे गिरी कार, चालक घायल

Tue, 16 Nov 2021 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Car fell on the banks of Pindar river, driver injured
कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर नलगांव के निकट एक कार पिंडर नदी में जा गिरी जबकि कार चालक छिटककर नदी किनारे जा गिरा और घायल हो गया। सीएचसी नारायणबगड़ में प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

एसआई नवीन नेगी ने बताया कि सोमवार देर रात को डांगतोली गांव का प्रमोद सिंह (32) पुत्र आनंद सिंह नारायणबगड़ से कर्णप्रयाग जा रहा था। इसी दौरान नलगांव के समीप भैरव मंदिर के पास उसकी ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में गिर गई जबकि कार चालक छिटक नदी किनारे गिर गया और घायल हो गया। वह रात भर ठंड में तड़पता रहा। घटना का पता मंगलवार सुबह चल पाया जब बीआरओ के मजदूर सड़क पर कार्य करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कार चालक प्रमोद सिंह को घायल अवस्था में नदी किनारे पड़ा देखा और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed