फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Can not collect electricity bills

जमा नहीं हो पा रहे बिजली के बिल

Sat, 29 Oct 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Sat, 29 Oct 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के नारायणबगड़ डिवीजन से अधिकारियों के तबादले से जहां निगम का कामकाज प्रभावित हो गया है वहीं लोगों के बिजली के बिल दो माह से जमा नहीं हो पा रहे हैं। जन प्रतिनिधियों ने सीएम और डीएम से ब्लॉक मुख्यालय में बिजली के बिल जमा करने के लिए शिविर लगाने और जल्द अधिकारियों की तैनाती की मांग की।

विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत प्रमुख उर्मिला बिष्ट, ग्राम प्रधान बानुड़ी आनंद बल्लभ कुनियाल, सुया के हीरा राम ने बताया कि थराली तहसील की बदहाल बिजली व्यवस्था में सुधार लाने के लिए सीएम हरीश रावत ने नारायणबगड़ में नया डिविजन खोलकर ईई की तैनाती की थी।
विज्ञापन


दो माह पहले ईई का तबादला और तीन माह पहले एसडीओ का भी तबादला होने से दो माह से उपभोक्ताओं के बिजली के बिल जमा नहीं हो पाए हैं। इसके साथ ही गलत बिलों के संशोधन में भी दिक्कतें आ रही हैं। इससे उपभोक्ताओं में रोष है। ऊर्जा निगम कर्णप्रयाग के एसडीओ गुलशन बुलानी ने बताया कि निगम के पास कर्मचारी न होने के कारण बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन एक सप्ताह में बिजली के बिल जमा करने के लिए कर्मचारियों को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed