फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Camps will be organized at village level for PM Kisan Samman Nidhi

Chamoli News: पीएम किसान सम्मान निधि के लिए ग्रामस्तर पर लगेंगे शिविर

Mon, 19 Feb 2024 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 19 Feb 2024 04:47 PM IST
विज्ञापन
Camps will be organized at village level for PM Kisan Samman Nidhi
गोपेश्वर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ अधिक से अधिक काश्तकारों को पहुंचाने के लिए ग्रामसभा स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि जिले के सभी काश्तकारों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ देने के लिए काश्तकारों की ई-केवाईसी की जानी है। केंद्र सरकार की ओर से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के सहयोग से काश्तकारों के बैंक खातों को आधार से लिंक तथा कॉमन सर्विस सेंटर के सहयोग से काश्तकार के पंजीकरण एवं ई-केवाईसी को पूर्ण कराया जाना है। उन्होंने बताया कि योजना में उन्हीं किसानों को लाभ दिया जाएगा जिनके पास खेती योग्य भूमि हो, बैंक खाता आधार से लिंक हो तथा उनकी केवाईसी पूरी हो चुकी हो। ऐसे काश्तकार शिविर के माध्यम से अपना ई-केवाईसी करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed