फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   businessmen siege dso

व्यापारियों ने डीएसओ को घेरा

Tue, 07 Jul 2015 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Tue, 07 Jul 2015 09:17 PM IST
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुडे़ व्यापारियों ने जिला पूर्ति अधिकारी का घेराव कर शीघ्र नगर में व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। कहा गया कि व्यावसायिक सिलेंडर न मिलने से व्यापारिक प्रतिष्ठानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित के नेतृत्व में व्यापारी मंगलवार को जुलूस की शक्ल में जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे और डीएसओ का घेराव किया। व्यापारियों ने पूर्ति अधिकारी से व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति न होने का कारण पूछा।
विज्ञापन


स्पष्ट जवाब न मिलने पर व्यापारियों ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। कहा गया कि नगर में करीब 250 व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं जो व्यावसायिक सिलेंडर का प्रयोग करते हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त धनराशि देने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल व्यवसायी डब्बल सिंह गुर्साइं ने कहा कि इन दिनों तीर्थयात्री भी होटल में पहुंच रहे हैं। सिलेंडर न होने से यात्रियों को भोजन मुहैया कराना मुश्किल बना हुआ है।


पूर्व में पिंडर गैस एजेंसी सिमली और इंडेन गैस सर्विस गोपेश्वर की ओर से व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति की जाती थी, लेकिन अब यह जिम्मा इंडेन गैस सर्विस गोपेश्वर ही संभाले हुए है, जिससे समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी एमएस राणा ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारु करवा ली जाएगी। इस मौके पर उदय सिंह, जितेंद्र शाह, राजेंद्र सिंह और अजीत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed