फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bus driver leaves migrants on the way, lawsuit

बस चालक ने प्रवासियों को रास्ते में छोड़ा, मुकदमा

Fri, 29 May 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Bus driver leaves migrants on the way, lawsuit
प्रवासियों को गौचर से भराड़ीसैंण क्वारंटीन सेंटर ले जा रही एक बस के चालक ने उन्हें आधे रास्ते में ही छोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को विभिन्न राज्यों से चमोली जिले के प्रवासी बसों से गौचर मेला मैदान पहुंचे। यहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद प्रवासियों को क्वारंटीन सेंटर रवाना किया गया। इनमें से 22 प्रवासियों को गैंथी गांव निवासी बस चालक मुकेश भराड़ीसैंण क्वारंटीन सेंटर ले जा रहा था कि चालक और प्रवासियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद बस चालक ने प्रवासियों को कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर उज्ज्वलपुर के पास छोड़ दिया और वापस गौचर लौट गया। प्रवासियों को सड़क पर देखकर आसपास के लोगों ने एसडीएम कर्णप्रयाग को इसकी जानकारी दी। प्रशासन ने दूसरी बस भेजकर प्रवासियों को भराड़ीसैंण में क्वारंटीन सेंटर पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी बस चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed