फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bus carrying pilgrims returning from Badrinath breaks down, major accident averted

Chamoli News: बदरीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस हुई खराब, बड़ा हादसा बचा

Tue, 28 Apr 2026 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 28 Apr 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
Bus carrying pilgrims returning from Badrinath breaks down, major accident averted
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम की यात्रा कर लौट रहे गुजरात के श्रद्धालुओं की मिनी बस अचानक खराब हो गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को चट्टान से टकरा दिया जिससे बस नीचे गिरने से बच गई और बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

सोमवार रात को ज्योतिर्मठ के जीरो बैंड के पास बस 21 श्रद्धालुओं को लेकर आ रही थी। यहां सड़क पर चढ़ाई है। अचानक बस में तकनीकी खराबी आ गई और बस पीछे की ओर खिसकने लगी। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए खाई की तरफ जा रही बस को चट्टान की तरफ मोड़ दिया। सूचना पर ज्योतिर्मठ पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में चोटिल हुए यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही बस को हाईवे से हटाया गया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी के ज्योतिर्मठ में रहने और खाने की व्यवस्था कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed