{"_id":"77df099d77c4e6f5b3f55cbf0c392dfd","slug":"burn-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग से सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग से सामान जला
गोपेश्वर
Updated Sat, 28 Nov 2015 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशोली ब्लॉक के मैड़ गांव में शुक्रवार को देर रात्रि एक आवासीय भवन जल गया। किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर शनिवार को राजस्व पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मैंड गांव निवासी राधा कृष्ण पुत्र राम रतन सिंह व शशि देवी पत्नी विनोद सिंह अपने पुस्तैनी भवन में निवास करते थे। शु्क्रवार को खाना खाने के बाद दोनों परिवार सो गए। इसके बाद रात के करीब पौने बारह बजे राधा कृष्ण ने बगल वाले कमरे में सामान जलने की आवाज सुनी। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो वहां आग धधक रही थी। इसके बाद राधा कृष्ण ने शोर मचाकर पहले घर में सो रही शशि देवी और उनके दो बच्चों को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्होंने मैड़ और ठेली के ग्रामीणों को एकत्रित किया। गांव के लोगों द्वारा करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन आग के अधिक धधकने से घर में रखा सभी सामान जलकर खाक हो गया है।