{"_id":"5dfcf4428ebc3e8790406ddc","slug":"bund-fair-begins-with-pauna-dance-and-march-past-gopeshwar-news-drn3300233126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौंणा नृत्य और मार्चपास्ट के साथ बंड मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौंणा नृत्य और मार्चपास्ट के साथ बंड मेले का आगाज
विज्ञापन
पौंणा नृत्य और मार्च पास्ट के साथ सात दिवसीय बंड मेले का आगाज हुआ। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने रिब्बन काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ ही स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं।
पीपलकोटी के सेमलडाला मैदान में मेले के शुभारंभ पर विधायक महेंद्र भट्ट ने लोगों से सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने सीएम से वार्ता कर इस मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिलाने के प्रयास की बात कही। इसके पश्चात आयोजित कार्यक्रमों में राइंका पीपलकोटी, गडोरा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय घाट के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। रुपकुंड लोक कला मंच देवाल के गायक किशन सिंह दानू और गायिका प्रिया ने जय हो नंदा तेरी जय बोला..., चल बैजंती घूमी आला, हिंवाला का डांडा से..., हिट चंदुली घास काटली... जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, गजेंद्र राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, विहारी लाल बंडवाल, विजय मलासी, ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, दीपा देवी, देवेंद्र नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल, सुरेंद्र नेगी, ग्राम प्रधान मोहन नेगी, संजय सिंह, सभासद मंजू देवी, विक्रम बत्र्वाल आदि मौजूद थे। संचालन अतुल शाह और हरीश पुरोहित ने किया।
जीवंत हो उठी पहाड़ की सांस्कृतिक विरासत
पीपलकोटी। बंड मेले के पहले दिन नवोदय विद्यालय पीपलकोटी के छात्र-छात्राओं ने नंदा राजजात यात्रा में शामिल विभिन्न देवी-देवताओं की छंतोलियों के साथ नृत्य किया। ग्राम प्रधान बिरही की महिलाओं ने पौंणा नृत्य, महिला मंगल दल श्रीकोट ने पेड़ बचाओ, सरस्वती शिशु व विद्या मंदिर पीपलकोटी की ओर से स्वच्छ भारत अभियान का संदेश देती झांकी निकाली गई।
विज्ञापन
वर्षा के ढोल की थाप के दर्शक हुए मुरीद
पीपलकोटी। आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज गडोरा की छात्रा वर्षा बंडवाल की ढोल की थाप को दर्शकों ने खूब सराहा। वर्षा ने पौंणा नृत्य के साथ ढोल की थाप दी। वर्षा ढोल वादन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय और जिला स्तर पर प्रथम स्थान भी प्राप्त कर चुकी है।