फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BSF team hoisted the tiranga on Garuda Peak

बीएसएफ की टीम ने गरुड़ चोटी पर फहराया तिरंगा

Tue, 06 Jul 2021 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
BSF team hoisted the tiranga on Garuda Peak
6000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बेहद खतरनाक, साहसिक और रोमांच से भरी गरुड़ चोटी को बीएसएफ के जवानों ने दो बार फतह कर तिरंगा और बीएसएफ का झंडा फहराया। ग्लेशियर और तूफान से निपटने के लिए टीम ने रात को ठीक 12 बजे से अभियान को शुरू किया और पांच दिन में इस चोटी को फतह कर दिया। जबकि इस चोटी को फतह करने में 10 से 15 दिन का समय लगता है। बीएसएफ के 20 पर्वतारोहियों का दल दो टुकड़ियों में चोटी पर पहुंचा।
विज्ञापन

बीएसएफ का 20 सदस्यीय दल 24 जून को जोशीमठ के आईटीबीपी सुनील कैंप में पहुंचा। 25 को दल नीती घाटी के जुम्मा गांव पहुंचा। यहां से दल द्रोणागिरी, बागनी ग्लेशियर होते हुए 29 जून को 4350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बेस कैंप पहुंचा। एक जुलाई को दल 5000 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचा और यहां रात्रि विश्राम के लिए रुका। बेहद खतरनाक चढ़ाई होने के कारण यहां से तीन जुलाई को दल दो टुकड़ों में बंट गया। 10 सदस्यीय दल ने ग्रांड एडवेंचर के राजेंद्र मर्तोलिया के नेतृत्व में रात को 12:11 बजे गरुड़ चोटी फतह अभियान शुरू किया और सुबह 4:24 बजे दल ने चोटी पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की। इसी दिन दल शाम को सात बजे बेस कैंप पहुंच गया। इसके बाद चार जुलाई को दिनेश कुमार के नेतृत्व में रात 12:09 बजे दूसरे 10 सदस्यीय दल ने अपना पर्वतारोहण अभियान शुरू किया और पांच को सुबह 3:43 बजे दल ने चोटी को फतह कर लिया। दल के सदस्यों ने यहां तिरंगा व बीएसएफ का झंडा फहराया।
विज्ञापन

बीएसएफ के कमांडेंट महेश कुमार नेगी ने बताया कि बीएसएफ के जांबाज पर्वतारोहण अभियान दल ने सफलता पूर्वक गरुड़ चोटी को बेस कैंप से मात्र पांच दिनों में ही फतह कर दिया। यह पहली बार है, जब किसी दल ने इतने कम समय में यह चोटी फतह की है। वर्ष 2019 के बाद यह पर्वतारोहियों का इस चोटी को फतह करने वाला पहला दल है। पर्वतारोहियों के पहले दल का नेतृत्व करने वाले राजेंद्र मर्तोलिया का कहना है कि दल के सदस्यों ने अदम्य साहस का परिचय दिया और बेहद कम समय में चोटी को फतह कर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed