फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Broken roads could not be repaired in the rain

बरसात में टूटी सड़कें नहीं हो पाई ठीक

Fri, 26 Nov 2021 06:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Broken roads could not be repaired in the rain
बीते दिनों हुई बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों को यातायात से जोड़ने वाली सड़कें अभी भी खस्ताहाल हैं। कई जगहों पर सड़कें इतनी खतरनाक बनी हैं कि ग्रामीण वाहनों में जाने से भी डर रहे हैं। घाट-लुंतरा-खुनाणा (12 किमी) मोटर मार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। खुनाणा गांव के समीप धोलागाड गदेरे में करीब 200 मीटर सड़क भूस्खलन की चपेट में है। यहां पर वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है।
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान सुजान सिंह, महावीर सिंह और राकेश रावत का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने पर भी सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। यह सड़क वर्ष 2008 में बनी थी। कई बार धोलागाड में छोटे वाहन भी आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। सड़क से डामर भी पूरी तरह से उखड़ गया है।
विज्ञापन

इधर, दशोली ब्लॉक में 18 अक्तूबर को हुई अतिवृष्टि से बछेर-टेड़ाखंसाल सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। प्राथमिक विद्यालय किलोंडी के समीप सड़क करीब आधा किमी तक भूस्खलन से खस्ताहाल हैं। प्रधान दीपक सिंह असवाल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सड़क के सुधारीकरण की मांग की है। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी का कहना है कि सभी निर्माणदायी संस्थाओं को सड़कों की हालत को सुधारने के निर्देश जिलाधिकारी की ओर से दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोखरी-हरिशंकर मोटर मार्ग बनखुरी से हरिशंकर तक खराब हो गई है। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में सड़क मरम्मत की मांग की है। सड़क पर सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए हैं। बनखुरी से हरिशंकर तक डामरीकरण कार्य भी अभी तक नहीं हो पाया है, जबकि विभाग को शासन से बजट मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed