फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Broken drinking water line due to excavation done for mobile tower

मोबाइल टावर के लिए की गई खोदाई से टूटी पेयजल लाइन

Fri, 30 Jul 2021 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Broken drinking water line due to excavation done for mobile tower
मोबाइल टावर लगाने के लिए की जा रही खोदाई के कारण नगर के लिए सप्लाई हो रही पेयजल लाइन भिकोना गांव के समीप क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे नगर में पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

पोखरी से तीन किमी दूर भिकोना गांव के समीप प्राइवेट कंपनी का मोबाइल टावर स्थापित किया जा रहा है। यहां मजदूर खोदाई कर रहे हैं, जिससे पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में पोखरी बाजार के साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। महिधर पंत, गिरीश किमोठी, हर्षवर्द्धन चौहान, पंकज नेगी, राजेंद्र त्रिपाठी, महावीर सिंह और विजयपाल सिंह का कहना है कि नगर में पानी की सप्लाई ठप पड़ गई है। ऐसे में प्राकृतिक स्रोतों से पानी भरना पड़ रहा है। इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता जगदीश पंवार का कहना है कि पेयजल लाइन के पाइपों को जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है, जल्द ही पेयजल सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed