फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bring back the people of Uttarakhand trapped in the outer states

बाहरी राज्यों में फंसे उत्तराखंड के लोगों को वापस लाएं

Tue, 28 Apr 2020 08:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Bring back the people of Uttarakhand trapped in the outer states
लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न राज्यों दिल्ली, मुंबई, गुजरात, बंगलूरू, उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि में फंसे लोगों की घर वापसी की विधायक, पूर्व मंत्री, विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने मांग उठाई। उन्होंने इस संबंध में सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

देवाल में जनप्रतिनिधियों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर राजस्थान में फंसे पिंडरघाटी क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं को लाने की मांग उठाई। कहा कि देवाल, थराली व नारायणबगड़ के सैकड़ों युवा राजस्थान के अजमेर व जयपुर शहर में फंसे हैं। इनमें से बीरेंद्र, विजय, गोविंद राम आदि ने व्हाट्सएप कर मदद की मांग की। कहा कि उनको राजस्थान में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल ने डीएम को भेजे ज्ञापन में युवाओं को जल्द राजस्थान से लाने की मांग की।
विज्ञापन

थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दूसरे राज्यों में फंसे चमोली जिले के युवाओं को उत्तराखंड लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिले के कई युवा लॉकडाउन के कारण घरों को नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई टिहरी में विधायक धन सिंह नेगी ने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि बताया कि लॉकडाउन के कारण दिल्ली, नोएडा, कुल्लू, मनाली, चंडीगढ़, पटियाला, जालंधर, अमृतसर, भटिंडा, कानपुर, मुंबई, पुणे, चेनई, भोपाल, अहमदाबाद, बंगाल समेत देश के विभिन्न हिस्सों में हजारों की संख्या में लोग फंसे हैं। उनकी थर्मल स्क्रीनिंग, क्वारंटीन समेत सभी सुरक्षात्मक उपाय चरणबद्ध तरीके से कर उन्हें घर पहुंचाया जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने भी देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों को घर लाने की मांग की।

कोटद्वार में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि दूसरे प्रदेशों में उत्तराखंड के कई छात्र-छात्राएं, श्रमिक और नाते रिश्तेदारी में गए लोग फंस गए हैं। ऐसी स्थिति में प्रदेश सरकार को लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए उन सभी को मेडिकल परीक्षण करने के बाद घरों तक वापस लाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed