{"_id":"585026e04f1c1ba06f64a809","slug":"bridge-began-sixty-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह करोड़ से पुल का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह करोड़ से पुल का निर्माण कार्य शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Tue, 13 Dec 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
देवाल के बोरागाड़ में आवागमन के लिए प्रयोग की जा रही लकड़ी की अस्थायी पुलिया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवाल विकासखंड में साढ़े तीन साल बाद आखिरकार पैदल आवाजाही के लिए छह करोड़ से पुल का निर्माण शुरू हो गया है। पुल निर्माण से चमोली के 10 से अधिक गांवों के साथ ही जिले की सीमा से लगे कुमाऊं के गांवों को लाभ मिलेगा। अब तक ग्रामीण यहां ट्राली और लकड़ी की अस्थायी पुलिया के सहारे आवाजाही करते थे।
जून 2013 की बाढ़ में पिंडर नदी पर बोरागाड़ का झूला पुल बह गया था, जिससे बोरागाड़ बाजार से ओडर, लिंगड़ी, ऊड़ीबगड़, कफलखेत, बंजई सहित आस पास के दस से अधिक गांवों का संपर्क कट गया था। करीब छह माह बाद विभाग ने यहां हस्तचालित ट्राली लगाई, लेकिन आए दिन खराबी और लोगों के चोटिल होने से विभाग ने एक साल पूर्व स्वचालित ट्राली लगाई थी।
करीब 32 लाख में लगी ट्राली भी अक्सर खराब रहने यहां लोगों ने बरसात के बाद लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाकर आवाजाही शुरू की थी। निर्माणदायी विभाग विश्व बैंक डिवीजन के अधिशासी अभियंता मनोज भट्ट का कहना है कि बोरागाड़ में करीब 6 करोड़ से झूला पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। जल्द ही यहां पुल निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा।