{"_id":"69415c35767b5095400b0bfd","slug":"brave-women-and-ex-servicemen-of-the-1971-war-were-honoured-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-116242-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 1971 युद्ध की वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 1971 युद्ध की वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
Tue, 16 Dec 2025 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 16 Dec 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर में विजय दिवस पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते परिजन व वीर नारी। संवाद
फोटो
विजय दिवस पर जिला पंचायत में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। विजय दिवस चमोली जिले में उत्साह से मनाया गया। इस दौरान 1971 में भारत-पाक युद्ध के बलिदानी सैनिकों की वीर नारियों, युद्ध में शामिल पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया।
1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की जीत पर मनाया जाने वाला विजय दिवस कार्यक्रम जिला पंचायत में आयोजित किया गया। पुलिस और एनसीसी के जवानों ने अमर बलिदानियों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम विवेक प्रकाश व पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड़, जीजीआईसी गोपेश्वर, आदर्श विद्या मंदिर, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल और सुबोध प्रेम विद्या मंदिर की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान 1971 युद्ध के बलिदानी सैनिकों की वीर नारियों रामेश्वरी देवी, सुलोचना देवी, शकुंतला देवी, सोबती देवी, कुसुमलता देवी, तिल्ली देवी और इस युद्ध में प्रतिभाग करने वाले पूर्व सैनिक हवलदार नरेंद्र सिंह, राइफलमैन गंगासिंह रावत, नायक नंदन सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह बिष्ट, ऑनरेरी कैप्टन भोला सिंह तोपाल और बलिदानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर (से.नि.) चंद्रशेखर आजाद गुप्ता ने बताया कि युद्ध में देश के 3843 सैनिक शहीद हुए थे। इसमें उत्तराखंड के 248 जबकि चमोली के 49 सैनिक शामिल हैं।
शहीदों को किया गया याद
रुद्रप्रयाग। जनपद मुख्यालय स्थित आर्मी कैंट परिसर में विजय दिवस पर भारत के वीर जवानों की याद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए राइफलमैन गजपाल सिंह के परिजनों को सम्मानित कर उनके बलिदान को याद किया गया। युद्ध में वीरतापूर्वक योगदान देने वाले राइफलमैन दयाल सिंह को भी सम्मानित किया गया। वहीं पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं से राष्ट्रसेवा और अनुशासन के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि विजय दिवस उन वीर सैनिकों के सम्मान का प्रतीक है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर पंवार, प्रभारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनसूया सिंह बिष्ट, लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेश सुलेही, सेवानिवृत्त सैनिक दलवीर सिंह, हरि सिंह, गिरधर बिष्ट और बलवीर सिंह पंवार आदि मौजूद रहे। संवाद