फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bolero full of passengers fell into the ditch, woman died,

Chamoli News: सवारियों से भरी बोलेरो खाई में गिरी, महिला की मौत, छह घायल

Thu, 27 Apr 2023 08:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 08:50 PM IST
विज्ञापन
Bolero full of passengers fell into the ditch, woman died,

विज्ञापन
लाखी से नंदानगर आ रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है।




बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे लाखी नंदानगर मार्ग पर एक बोलेरो सवारियां लेकर नंदानगर आ रही थी। तभी भेनी तोक के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। वाहन में सात लोग सवार थे। सूचना पर नंदानगर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही सुकरी देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह (48) निवासी ग्राम लाखी की मौत हो गई। जबकि छह अन्य घायलों को सीएचसी नंदानगर में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों में रघुवीर पुत्र गोविंद सिंह (40), सुरेंद्र सिंह पुत्र भोपाल सिंह (50), कुंवरी देवी पत्नी भोपाल सिंह (80), विमला देवी पत्नी कातिगूलाल (50), अनिल कुमार पुत्र मनीष कुमार (14) और पुष्कर सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह (48) सभी निवासी ग्राम लाखी शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed