{"_id":"6548f16b40f5003317080d91","slug":"body-of-person-missing-for-two-months-found-in-forest-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1015-2181-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: दो माह से लापता व्यक्ति का शव जंगल से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: दो माह से लापता व्यक्ति का शव जंगल से मिला
Mon, 06 Nov 2023 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 06 Nov 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
थराली। दो माह से लापता कुराड़ गांव के एक व्यक्ति का शव थाना क्षेत्र थराली के अंतर्गत चालन जंगल से मिला। शव कई दिन पुराना है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने मौके पर मिले कपड़ों से मृतक की शिनाख्त की।
सोमवार को कुराड़ गांव की महिलाएं पास के चालन जंगल में घास के लिए गई थीं। इस दौरान झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव दिखा। उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रहरी और गांववालों को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। शव कई दिन पुराना था। शव के पास जो कपड़े बरामद हुए उसके आधार पर परिवारजनों ने पहचान रमेशचंद्र देवराड़ी उर्फ रामेश्वर प्रसाद पुत्र दयाराम देवराड़ी के रूप में की। ग्राम प्रहरी वल्पानंद शर्मा ने बताया कि दो माह पूर्व गांव के रमेशचंद्र देवराड़ी उर्फ रामेश्वर प्रसाद लापता हो गए थे। लापता होने के कुछ दिन बाद उसी जंगल में मृतक का स्वेटर भी ग्रामीणों को मिला था। संवाद