फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bodies of two tourists found in Gaurson Top

गौरसों टॉप में मिले दो पर्यटकों के शव

Sat, 01 Jan 2022 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Bodies of two tourists found in Gaurson Top
औली से तीन किलोमीटर दूर गौरसों टॉप के पास दो पर्यटकों के शव मिले हैं। एसडीआरएफ और जोशीमठ पुलिस टीम की ओर से शवों को निकालकर जोशीमठ लाया जा रहा है। इनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

कुछ पर्यटकों ने वन विभाग की चौकी में औली के दस नंबर टावर स्थित दो पर्यटकों के पड़े होने की सूचना दी थी। चारों ओर जंगल से घिरा गौरसों बुग्याल इन दिनों बर्फ से ढका हुआ है। यहां रात को ठहरने की कोई सुविधा नहीं है। पर्यटक दिनभर गौरसों बुग्याल में बर्फ का लुत्फ उठाने के बाद रात्रि विश्राम के लिए औली पहुंचते हैं। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि शुक्रवार शाम को एक पर्यटक ने गौरसों टॉप में दो लोगों के पड़े होने की सूचना दी, जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो दोनों पर्यटक मृत मिले। वन अधिकारियों ने पर्यटकों के सामान को कब्जे में लेकर इसकी सूचना एसडीआरएफ और जोशीमठ पुलिस थाने को दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को एसडीआरएफ और पुलिस टीम शवों को लाने के लिए गौरसों बुग्याल के लिए रवाना हुई। देर शाम तक भी टीम जोशीमठ नहीं लौटी थी। जोशीमठ थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि पुलिस टीम शवों को लेकर दोपहर बाद गौरसों पहुंची। शवों के जोशीमठ लाए जाने पर ही इनकी पहचान हो पाएगी। दोनों पर्यटकों की मौत कैसे हुई जांच के बाद ही इसका पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed