{"_id":"65e866e81edfed020309ef36","slug":"blood-culture-test-will-be-done-in-karnaprayag-microbiologist-deployed-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-104291-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कर्णप्रयाग में होगा रक्त का कल्चर परीक्षण, माइक्रोबाॅयलोजिस्ट की हुई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कर्णप्रयाग में होगा रक्त का कल्चर परीक्षण, माइक्रोबाॅयलोजिस्ट की हुई तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक देहरादून, श्रीनगर और गोपेश्वर भेजे जाते थे सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। उपजिला अस्पताल में अब रक्त सैंपलों के कल्चर टेस्ट हो सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने यहां माइक्रोबॉयलोजिस्ट की तैनाती कर दी है। कल्चर टेस्ट में खून में संक्रमण की स्थिति का पता लगाया जाता है। अब तक इस जांच के लिए देहरादून, श्रीनगर और गोपेश्वर सैंपल भेजने पड़ते थे।
उप जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. हरीश थपलियाल ने बताया कि बीते वर्ष डेंगू की जांच के लिए समय लग रहा था। वहीं कोविड की जांच के लिए यहां सुविधा नहीं थी लेकिन अब एलाइजा और पीसीआर के साथ ही यहां अब रक्त के सैंपलों की कल्चर जांचें यही हो सकेंगी और रिपोर्ट उसी दिन मिल पाएगी। बताया कि इस कल्चर टेस्ट से खून में बैक्टीरिया, कवक या वायरस का पता भी इसी जांच से लगता है। यही नहीं इसकी सकारात्मक या नकारात्मक स्थिति स्वास्थ्य को किस प्रकार प्रभावित करेगी इसका पता भी इसी जांच से लगेगा। वहीं सीएमओ डाॅ. राजीव शर्मा ने बताया कि कर्णप्रयाग जिले का केंद्र बिंदु है। यहां पिंडर और गैरसैंण सहित नंदानगर क्षेत्र के मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में कर्णप्रयाग अस्पताल में संसाधनों को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए माइक्रोबॉयलोजिस्ट सहित तमाम विशेषज्ञ अस्पताल में तैनात किए जा रहे हैं।