{"_id":"65d88a960b8c6cdb20013d0c","slug":"blocked-the-road-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-104691-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सड़क के लिए ढोल दमाऊं के साथ लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सड़क के लिए ढोल दमाऊं के साथ लगाया जाम
Fri, 23 Feb 2024 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 23 Feb 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
पोखरी में सड़क की मांग को लेकर विनायक धार पर सांकेतिक जाम करते ग्रामीण। संवाद
चंद्रशिला के ग्रामीणों ने मांग की उपेक्षा पर जताया आक्रोश
नौली-धोतीधार सड़क निर्माण के लिए 10 फरवरी से आंदोलन कर रहे हैं ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। नौली-धोतीधार सड़क निर्माण की मांग को लेकर लोनिवि गेस्ट हाउस परिसर में आंदोलन कर रहे चंद्रशिला के ग्रामीणों ने शुक्रवार को ढोल दमाऊं के साथ विनायकधार तिराहे पर एक घंटे सांकेतिक जाम कर दिया। इस दौरान वाहनों की आवाजाही बंद रही। ग्रामीणों ने कहा 12 दिनों से धरने पर बैठे हैं लेकिन शासन-प्रशासन सुध नहीं ले रहा। कहा यदि शासन-प्रशासन का यही रवैया रहा तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
चंद्रशिला पट्टी के 40 से अधिक गांव के लोग 10 फरवरी से पोखरी में धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ग्रामीणों को समर्थन देने धरना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद शासन-प्रशासन की ओर से मांग पर कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने ढोल दमाऊं के साथ विनायकधार तिराहे पर एक घंटे तक सांकेतिक चक्का जाम किया। इस दौरान वाहनों की आवाजाही भी बंद रही। ग्रामीणों ने कहा यदि सड़क का निर्माण जल्द शुरू नहीं होता तो वे व्यापक आंदोलन शुरू कर देंगे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रीती भंडारी, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, रौता के प्रधान बीरेंद्र सिंह राणा, पाटी जखमाला के प्रधान प्रेम सिंह नेगी, गुणम के प्रधान सज्जन सिंह नेगी, मसोली के प्रधान देवेंद्र लाल, पुष्पा देवी, मसोली के बीडीसी सदस्य राधारानी रावत और संतोष नेगी आदि मौजूद रहे।
सड़क की डामरीकरण की मांग को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन
बड़कोट। नौगांव ब्लॉक के पलेठा, बलाड़ी, खांसी क्षेत्र के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जट्टा-पलेठा-बलाडी-खांसी मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण की मांग की है। इस संबध में उन्होंने बड़कोट उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों का कहना है कि जट्टा-पलेठा-बलाडी-खांसी मोटर मार्ग का निर्माण (कटिंग कार्य) विगत 15 साल पहले हो गया था। लेकिन अभी तक इस मोटर मार्ग का डामरीकरण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि जट्टा-पलेठा-बलाडी-खांसी मोटर मार्ग बदहाल स्थिति में है। जो कि बरसात के मौसम में बड़ी दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। कई बार बारिश के दौरान मार्ग के अवरूद्ध हो जाने के कारण किसानों की फसल समय पर मंडियों तक नहीं पहुंच पाती है। जिससे किसानों की आर्थिक पर भी इसका विपरीत असर पड़ता है। बदहाल मोटर मार्ग के करण गर्भवती महिलाओं तथा गंभीर रोगियों को स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि मोटर मार्ग के सुधारीकरण तथा डामरीकरण की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करें। जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो सके। इस मौके पर बीडीसी सदस्य सोबन असवाल, दीपेंद्र असवाल, राजेश राणा, चैनी देवी और जयप्रकाश उनियाल आदि मौजूद रहे। संवाद